नवाबगंज: जहांगीराबाद में बैटरी दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बैटरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। सद्दीपुर रोड स्थित दुकान का शटर तोड़कर बदमाश 20 बड़ी बैटरियां, 33 सोलर पैनल प्लेट और करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।दुकान मालिक विनय कुमार के अनुसार, घटना के समय वह परिवार के साथ बाहर गए हुए थे।