इटारसी: इटारसी-डोलरिया मार्ग पर मेहरागांव के पास कार पलटी, चार युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
इटारसी-डोलरिया रोड पर शनिवार रविवार दरमियानी रात मेहरागांव के पास एक तेज रफ्तार टाटा सफारी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाहन सवार सिवनी मालवा निवासी चार युवक घायल हो गए। इनमें से दो युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है जहां 1 बजे के बाद भी इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, कार में चार युवक सवार थे।