शाहपुर: शाहपुर हाईवे पर मंडी बोर्ड की कार्रवाई, बिना अनुमति भोपाल ले जाई जा रही 26 टन मक्का पकड़ी
Shahpur, Betul | May 23, 2026 शाहपुर में शनिवार को मंडी शुल्क चोरी और अवैध परिवहन के खिलाफ मंडी बोर्ड भोपाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-46 पर करीब 26 टन मक्का से भरे वाहन को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह मक्का बिना वैध अनुज्ञा पत्र के भोपाल ले जाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में मामला मंडी शुल्क से बचने के उद्देश्य से अवैध परिवहन का सामने आया है।