मंदसौर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर यूनियन ने सुपरवाइजर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
मंदसौर के वार्ड 16 केंद्र क्रमांक 3 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण वर्मा की 7 मई सुबह 9 बजे मौत हो गई। यूनियन सीटू ने सुपरवाइजर पर मानसिक प्रताड़ना, शोषण और नौकरी से निकालने की धमकी के आरोप लगाए,8 मई को गांधी चौराहा पर प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया तथा आरोपी पर कार्रवाई और परिवार को 25 लाख मुआवजे की मांग की गई,