भिंड नगर: ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर मनाई ईद, एक दूसरे को दी मुबारकबाद
भिंड शहर के ईदगाह पर आज गुरुवार की सुबह 7:00 बजे बकरा ईद उल जुहा का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने एक साथ ईद की नमाज अदा कर प्रदेश और देश में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।