सिकंदराराऊ: बस्तोई के शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का फूटा गुस्सा, ठेके पर किया हंगामा और तोड़फोड़
बस्तोई बम्बा स्थित शराब के ठेके के विरोध में दर्जनों महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं ठेके पर पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। विरोध के दौरान उन्होंने शराब से भरे कार्टन बाहर फेंक दिए और उन्हें पैरों तले कुचलकर अपना आक्रोश जताया। महिलाओं का आरोप था कि गांव में शराब का ठेका होने से युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, जिससे परिवार बर्बाद हो रहे हैं।