बरेली: रामपुर गार्डन में ब्लिंकिट गोदाम को सील किया गया, बीडीए ने दी चेतावनी
बरेली के रामपुर गार्डन में कारोबारी शिव कुमार अग्रवाल द्वारा टिनशेड में बनाए गए ब्लिंकिट गोदाम को बीडीए ने शुक्रवार को सील कर दिया। बीडीए अधिकारियों के मुताबिक, 500 वर्ग मीटर में बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण किया गया था। संयुक्त सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।