पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में 'डायरिया से डर नहीं' कार्यक्रम की शुरुआत हुई
0 से 5 साल तक के बच्चों को डायरिया ग्रसित होने से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएसआई इंडिया एवं केनव्यू के सहयोग से पूर्णिया में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में विभिन्न माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाते हुए डायरिया से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।