पूर्णिया पूर्व: बेला रिकबगंज में जमीन ब्रोकरों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट, एसपी को दिया गया आवेदन
पूर्णिया जिले के के नगर थाना क्षेत्र के बेला रिकबगंज में जमीन ब्रोकरों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की है। जिस दौरान जमीन ब्रोकर दर्जन भर बदमाशों के साथ जमीन कब्जा करने महिलाओं के घर पहुंचते थे। इसके बाद मामला बढ़ गया। महिलाओं को पीटते देख आसपास के लोग जुटे, जिसके बाद जमीन ब्रोकर को बदमाशों को लेकर भागना पड़ा।