पूर्णिया पूर्व: पति की मृत्यु के बाद अनुग्रह राशि के लिए पत्नी लगा रही पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय का चक्कर
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के भोगा करीयात पंचायत अंतर्गत वार्ड 6 के वार्ड पंच हरि रजक का दिनांक 29-09-2024 को गुंडा चौक,गुलाबबाग के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।उक्त मामले में उसकी पत्नी गीता देवी अनुग्रह राशि प्राप्त करने के लिये लगातर प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रही है।वहीं गीता देवी ने बताया कि मेरे पति के मौत बीते सितम्बर माह में हो गयी थी।