पूर्णिया पूर्व: अनगढ़ थाना ने 15.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अनगढ़ थाना संध्या गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि महानंदा नदी के भाकुरमारी घाट से एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से शराब लेकर आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार संध्या गश्ती पदाधिकारी भाकुरमारी घाट की तरफ प्रस्थान किये। पुलिस वाहन देखकर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया,जिसे पकड़ लिया गया।