पंचदेवरी: झिलवनिया गांव में आधा दर्जन लोगों ने दंपती को पीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुलिस।
कटेया थाना क्षेत्र के झिलवनिया गांव में आधा दर्जन लोगों द्वारा एक दंपती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में सुनील कुमार पांडेय और उनकी पत्नी मधु देवी घायल हो गए। बताया जाता है कि 30 मई की देर रात कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने सुनील कुमार पांडेय की पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी मधु देवी