कोडरमा: सड़क सुरक्षा माह के तहत कोडरमा में SHINING SAFETY कार्यक्रम का आयोजन, वाहनों में लगे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप
राज्य सरकार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा जिले में दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आम नागरिकों एवं वाहन चालकों की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SHINING SAFETY कार्यक्रम के तहत वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।