मटिहानी: मटिहानी में वाहन पर लदी 123 लीटर शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार
बेगूसराय. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा (वार्ड संख्या-15) में सघन छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गय. तथा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया