जहानाबाद: सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, अभ्यर्थियों में उत्साह
जहानाबाद में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया।