पूरनपुर: शेरपुर कला में अधिवक्ताओं ने दरोगा के व्यवहार व अवैध बसूली पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग के साथ सौंपा पत्र
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर कलां में तैनात दरोगा सागर कुमार के व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि दरोगा रात में घरों में पहुंचकर महिलाओं व युवाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।