गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर-63 क्षेत्र में 16 युवकों के साथ विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में 16 युवकों के साथ विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ितों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी ह्रदेश कठेरिया ने बताया है कि पुलिस द्वारा कंपनी के खातों को सीज कर दिया गया है, तथा आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।