गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर-62 से साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख से अधिक की साइबर ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया
नोएडा के साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर वादी के साथ ₹55 लाख से अधिक की साइबर ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सतीश के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।