चायल: अहलादपुर गांव में खलिहान की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया, बुलडोजर से मकान हुआ ध्वस्त
चायल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के अहलादपुर गांव में शनिवार को प्रशासन ने खलिहान की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने लल्लू पासी द्वारा बनाए गए अवैध मकान पर बुलडोजर चलवाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा दिया।