बिंदकी: सरदारपुर के ग्राम पंचायत भवन में ताला तोड़कर पंखा, गैस चूल्हा, सिलेंडर सहित कई हजार रुपए की संपत्ति की चोरी
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सरदारपुर गांव के पंचायत भवन के दरवाजे का ताला अज्ञात चोरों ने शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को तोड़ दिया। अज्ञात चोर गैस सिलेंडर, चूल्हा, चार पंखा, कुर्सी, हैंड पंप मरम्मत के पाइप व अन्य सामान सहित कई हजार रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह 8 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया भीड़ लग गई।