ग्यारसपुर: ग्यारसपुर बायपास पर पुलिया निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्ट
विदिशा जिले के ग्यारसपुर में नेशनल हाईवे 146 बायपास पर पुलिया निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य के चलते सोमवार सुबह 8 बजे से भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। प्रशासन ने भारी वाहनों को ग्यारसपुर बस्ती मार्ग से निकाले जाने की व्यवस्था की है। वहीं आम लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।