मोहनपुर: पालोजोरी के कचुआ सोल गांव में सब्जी तोड़ने को लेकर सास-बहू में झगड़ा, बहू घायल
पालोजोरी थाना क्षेत्र के कचुआ सोल गांव में बुधवार सुबह 10:30 बजे सब्जी तोड़ने को लेकर सास पुतोहु के बीच झगड़ा हो गया जिसमें बहु गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है इस संबंध में घायल भवानी कुमारी की मां चंपा देवी ने बताया कि उसकी बेटी ने फोन कर बताया था की सब्जी तोड़ने को लेकर ससुराल वालों ने मारपीट की है जिसमें वह घायल हो गई हैं।