कोल: खैर में ढाबे पर खाना खा रहे साले और बहनोई से दबंगों की हुई कहासुनी, दबंगों ने दोनों को जमकर पीटा
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के किरतपुर के निकट एक ढाबे पर खाना खा रहे साले बहनोई से दबंग की मामूली बात पर कहानी हो गई। जिसके बाद दर्जन भर दबंगों ने साले बहनोई के साथ मारपीट करते हुए दोनों को घायल कर दिया। घायलों के द्वारा मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराया जिसके उपरांत पुलिस ने घायलों को देर शाम मेडिकल परीक्षण व उपचार हेतु जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा।