कोल: नगर निगम के सामने सड़क किनारे बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 नगर निगम के सामने सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला नगर निगम के सामने ही सड़क किनारे तिरपाल डालकर रहती थी। गुरुवार शाम बुजुर्ग महिला रहने वाले स्थान पर ही बैठी हुई थी। बैठे हुए बुजुर्ग महिला अचानक मूर्छित हुई और जमीन पर गिर गई। आसपास के लोगों ने जब जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी।