कोल: खैर में युवक ने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 खैर में किराए के मकान में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय गुड्डू पुत्र ख्यालीराम मूल रूप से इगलास का निवासी था। गुड्डू खैर में सैलून चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार रात्रि गुड्डू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह गुड्डू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।