कोल: क्वार्सी पुलिस ने रामगढ़ पंजीपुर मोड़ से 3 चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए 2 अवैध तमंचे, 2 कारतूस व अन्य सामान
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 क्वार्सी पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गैंग के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शातिर चोर है जिन पर कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस को 2 अवैध तमंचा, 2 कारतूस, एक अवैध चाकू, एक चोरी की एलसीडी व मोटरसाइकिल के साथ चोरी करने के उपकरण बरामद हुए है।