शाहजहांपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली महिला को किया गया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने फेसबुक पर हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री अशनील सिंह की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि लूबीना जिआ निवासी मोहल्ला तारीन जलालनगर समेत तीन लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट की थी