शिवहर: जिला के 8 स्थानो पर हुई अगलगी की घटना, अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू
शिवहर जिला में आज भी अगलगी की घटना देखने को मिला है. जिला के 8 स्थानो पर अगलगी की घटना हुई है. जहां सभी स्थानों पर अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि सभी आठ स्थानों पर बसबाड़ी में आग लगा था. आग को ग्रामीण क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया है. किसी भी तरह की कोई जान माल का नुकसान नहीं है।