शिवहर: श्यामपुर भटहां थाना परिसर में भूमि संबंधित दो मामलों का किया गया निपटारा, थाना अध्यक्ष दी जानकारी
डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर आज श्यामपुर भटहां थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार और डुमरी कटसरी सीओ मोना कुमारी के अध्यक्षता में भूमि संबंधित मामले सुनवाई किया गया है. जहां दो मामलों को सुनकर पूरी तरह निपटारा कर दी है. वहीं प्रखंड वासी से अपील की है जिनके पास भी भूमि संबंधित कोई भी विवाद हो तो वो श्यामपुर भटहां थाना में आकर मामले को सुलझा ले।