शिवहर: जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 35 वाहन से ₹35,000 रुपए का किया जुर्माना
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस जिला ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. इसी क्रम में एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 35 वाहन से ₹35,000 रुपए का जुर्माना किया गया है. साथ में वाहन चालकों को निर्देश दिया गया है कि जो वाहन चालक बिना हेलमेट का सफर करेंगे उनपर पुलिस जुर्माना करेगी।