हरदोई: पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई का किया वार्षिक निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Feb 12, 2024 सोमवार दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, यातायात कार्यालय, स्टोर रूम, पुलिस लाइन भवन, जिला प्रशिक्षण इकाई कक्ष, लाइब्रेरी, वस्त्र धुलाई केंद्र, कैंटीन, बैरक, स्कूल, जिला नियंत्रण कक्ष व अभिलेखों को चेक किया गया।