हरदोई: देहात कोतवाली क्षेत्र में जलसा मैरिज हॉल में हुई घटना के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Feb 12, 2024 अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र ने दोपहर साढ़े बारह बजे बताया कि बीते बुधवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलसा मैरिज हॉल में कृष्ण कुमार तिवारी पैसों से भरा बैग एक युवक ने लूट के इरादे से उनके हाथ से छीन लिया और भाग गया।इसमें एक युवक की पहचान वादी द्वारा की गई थी जिसको परिजनों के साथ थाने में बुलाकर पूछताछ की गई थी बाकी कोई अन्य कार्यवाई नहीं हुई।