हज़ारीबाग: मिशन होस्पिटल एवं डेंटल कालेज द्वारा चिश्तिया मोहल्ला में लगाया गया निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप
श्रीनिवास सर्वमंगलम सोसाइटी के सहयोग द्वारा संचालित संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल एवं हजारीबाग कालेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल द्वारा शनिवार को शहर के चिश्तिया मोहल्ला अजमेरी मस्जिद के समीप निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल चेकअप कैंप समाजसेवी बाबर कुरैशी एवं मोहम्मद आरिफ़ के संयुक्त पहल पर लगाया गया।