महोबा: आल्हा चौक सहित नगर में एसपी शशांक सिंह की अगुवाई में ऑपरेशन ऑल आउट, ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान से सड़कों पर बढ़ी सख्ती
Mahoba, Mahoba | May 9, 2026 कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट और ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। शनिवार रात एसपी शशांक सिंह भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत अधिकांश पुलिस बल को गश्त पर लगाया गया है। एएसपी वंदना सिंह और सीओ अरुण कुमार भी मौजूद रहे।