जिला इंजीनियर संगठन सिरोही के बैनर तले जिले के इंजीनियरों ने अजमेर में कार्यपालक अभियंता के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार से आक्रोशित होकर मुख्यमंत्री के नाम सोमवार दोपहर 1.30 बजे ज्ञापन कलेक्टर सौंपते हुए, आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी भी की।