रजौन: रजौन बाजार में शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ के लिए भूमि पूजन व ध्वजारोहण संपन्न, 21 अप्रैल को होगा शुभारंभ
Rajaun, Banka | Apr 6, 2026 रजौन थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर के समीप श्री श्री 1008 शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर सोमवार को विधिवत भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला । कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।