रॉबर्ट्सगंज: चुर्क पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी ओबरा और घोरावल को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी अभिषेक वर्मा रहे मौजूद
सोनभद्र पुलिस परिवार ने शनिवार दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन चुर्क में क्षेत्राधिकारी ओबरा और क्षेत्राधिकारी घोरावल को भावभीनी विदाई दी। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार का स्थानांतरण मिर्जापुर तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय का स्थानांतरण पीलीभीत जनपद में हुआ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ दिया।