कुटुंबा: कुटुंबा में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले चार अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
रिसियप थाना क्षेत्र के एक पुराने मारपीट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार अभियुक्तों ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रिसियप गांव निवासी मोहम्मद जफीर, मोहम्मद मसूर, मोहम्मद तौहीर और मोहम्मद प्यारे हसन शामिल हैं।