चौरीचौरा: तरकुलहा में दो दुकानों में चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया आरोपी
चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा में मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत सामान चुरा लिया। घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सुबह जब दुकानदारों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दिया। चोरों ने तरकुलहा के व्यवसाई सूरज जायसवाल व बबलू कसौधन की दुकानों को निशाना बनाया।