टीकमगढ़: शिक्षा विभाग में डीईओ प्रभार विवाद खत्म, अमित जैन को मिला चार्ज
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के प्रभार को लेकर तीन दिनों से चल रहा विवाद गुरुवार को खत्म हो गया। लोक शिक्षण संचालक के.के. द्विवेदी ने आदेश जारी कर अमित जैन को तत्काल डीईओ का प्रभार सौंपने के निर्देश दिए हैं। पन्ना से स्थानांतरित होकर आए अमित जैन को वर्तमान डीईओ हनुमत सिंह चौहान ने सहायक संचालक का पद रिक्त न होने का हवाला देकर चार्ज नहीं दिया था।