मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, फावड़े से हमला कर युवक की हत्या
बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बच्चों के विवाद का उलाहना देने पहुंचे युवक पर आरोपी ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी सुरेश मौके से फरार हो गया। सोमवार रात जिले में हत्या की यह दूसरी वारदात बताई जा रही है, जिससे कानून-व्यवस्था को ले