आंवला: आंवला के खेत में 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
आंवला थाना क्षेत्र के रमनगला गांव में गुरुवार देर रात दस बजे एक 25 वर्षीय युवक का शव खेत में पानी लगाने वाली नाली में मिला। युवक सुबह से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान रमनगला निवासी सुनील कुमार (25) के रूप में हुई है।