तिरोड़ी: तिरोड़ी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवती गिरकर घायल
मायॅल नगरी तिरोड़ी के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 05 बजे हादसा हुआ है। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही एक युवती गिरकर घायल हो गई है। हादसे के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार बालाघाट जक्शन से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही युवती गिरकर घायल हुई है।