झालरापाटन: दूधिया खेड़ी गांव में बुजुर्ग की मौत, पड़ोसी परिवार पर हत्या का आरोप, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
दूधिया खेड़ी गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 60 वर्षीय केसरी लाल रैगर की मौत को लेकर परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक केसरी लाल का,पड़ोसी रामलाल के परिवार से पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। सुकेत थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है।