लोहरदगा: सेन्हा गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
लोहरदगा सेन्हा गैस एजेंसी के पास सोमवार शाम लगभग 5 बजे तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने लापरवाही से बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लोहरदगा जयनाथपुर निवासी पप्पू गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र आशीष गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोहरदगा थाना टोली निवासी ऋषभ केसरी गंभीर रूप से घायल हो गया।