लोहरदगा: एक युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत एड़ादोन गांव में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक राम पिता कमल राम उर्फ महरन के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने ही घर में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। थोड़ी देर बाद जब उसके बच्चे घर पहुंचे, त