लोहरदगा: संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने सांप के काटने की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के हेसल मंगन टोली गांव में सोमवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान हुलासी लकड़ा, पत्नी अबरन लकड़ा के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, हुलासी सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे नींद से उठी थी और घर के सामान्य कार्यों में लगी हुई थी। इसी दौरान उसने अचानक चक्कर आने की बात कही। परिजन तुरंत उसे लोहरद