लोहरदगा: झारखंड निर्माता देशम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजेंद्र भवन में शोक सभा आयोजित की गई
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा आयोजित जिला अध्यक्ष सुखेर भगत के नेतृत्व मेंकी गई। यह सभा सोमवार दोपहर 1:00 बजे राजेंद्र भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें कांग्रेस के रीना कुमारी,हाजी शकील अहमद,नेसार अहमद,मुजम्मिल अंसारी मोहन दुबे,सत्यदेव, इम्तियाज अंसारी आदि शामिल थे।