पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 39 बीयर, 50 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व 20 लीटर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब बिक्री के 11,550 रुपये भी जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी।