सशक्तिकरण और स्वावलंबन की नई मिसाल: महतारी वंदन योजना 🌸🌾
बालोद जिले के ग्राम कोरगुड़ा की श्रीमती सरोज देवांगन जी ने दिखाया है कि सही सहयोग और दृढ़ संकल्प से कैसे आत्मनिर्भर बना जा सकता है।
प्रतिमाह मिलने वाली महतारी वंदन योजना की राशि को संकलित कर और उसमें अपनी थोड़ी सी बचत जोड़कर, सरोज जी ने मिनी आटा चक्की का व्यवसाय शुरू किया।
आज इस व्यवसाय से वे हर महीने ₹3,000 से ₹4,000 की नियमित आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके घर-परिवार के छोटे-बड़े खर्च आसानी से पूरे हो रहे हैं।
महिलाओं के सपनों को संबल देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरोज देवांगन जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार जताते हुए कहा— "धन्यवाद विष्णु भैया!" 🙏✨
#महतारी_वंदन_योजना #विष्णुदेव_साय #सशक्त_महिला_सशक्त_छत्तीसगढ़ #धन्यवाद_विष्णु_भैया #महिला_स्वावलंबन #Balod #Chhattisgarh #WomenEmpowerment